रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार रात अपने गढ़ रायबरेली पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारी और आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। गेस्ट हाउस में उन्होंने पदाधिकारियों से मिलकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और रात्रि विश्राम किया। राहुल अपने एकदिनी दौरे में क्रिकेट की पिच से लेकर गांव तक सीधे लोगों से संवाद करेंगे।
मंगलवार को राहुल गांधी रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में मनरेगा चौपाल लगाएंगे। इस दौरान वे मनरेगा योजना की उपेक्षा और नाम बदलने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं। इसके अलावा गेस्ट हाउस में सांसद निधि से जुड़े लगभग तीन करोड़ रुपये के सड़क, बरातघर और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
राहुल गांधी रात आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे। चुरुवा बार्डर, बछरावां कस्बा, हरचंदपुर और गंगागंज होते हुए शहर के सारस तिराहा और सिविल लाइन पर कांग्रेस पदाधिकारी और आम लोगों ने उन्हें फूलों से स्वागत किया। राहुल ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर सीधे गेस्ट हाउस पहुंचे।
रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका है जब राहुल गांधी मनरेगा चौपाल लगाएंगे। इसमें मनरेगा श्रमिकों की उपेक्षा और मनरेगा का नाम बदलने के मुद्दे जोरदार तरीके से उठ सकते हैं। इसके अलावा राहुल पंचायत चुनाव की तैयारियों और एसआईआर से जुड़े मामलों पर भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। आईटीआई कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ करेंगे।
राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
-
19 जनवरी, शाम 7:45 बजे: लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा रवाना
-
रात 9:15 बजे: भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंच
-
20 जनवरी, सुबह 9:00–10:00 बजे: पार्टी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात
-
11:15–11:30 बजे: सांसद निधि के तहत निर्माण कार्यों का उद्घाटन
-
11:45–12:00 बजे: राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
-
12:15–12:30 बजे: पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के घर पर दौरा
-
1:45–2:45 बजे: रोहनिया उमरन गांव में मनरेगा चौपाल
-
रात: भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम
-
21 जनवरी, सुबह 8:10 बजे: दिल्ली के लिए प्रस्थान
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.