ग्रेटर नोएडा में रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 61 लाख रुपए की ठगी

ग्रेटर नोएडा। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल शंभुनाथ ठाकुर के साथ ग्रेटर नोएडा में फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी कर 61 लाख रुपए हड़प लिए गए। अपने पूरे जीवन की कमाई खोने के बाद, कर्नल अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अब किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।
पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट ने बीटा-दो कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
फ्लैट सौदे का मामला
गुरुग्राम के जलवायु टावर निवासी कर्नल ठाकुर ने नवंबर 2023 में रियल एस्टेट कारोबारी राजू से संपर्क किया और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई वन में फ्लैट खरीदने की इच्छा जताई। राजू ने उन्हें समीना अहमद उर्फ डिंपल और सौरभ (कानपुर निवासी) से जोड़ा।
अदालत में पेश विवरण के अनुसार, आरोपियों ने डेढ़ करोड़ रुपये में फ्लैट सौदा तय किया और उसी दिन कर्नल ने एक लाख रुपए टोकन के रूप में समीना को दे दिए। दोनों पक्षों ने संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद कर्नल ने 31 नवंबर 2025 तक विभिन्न माध्यमों से कुल 61 लाख रुपए का भुगतान किया। बावजूद इसके, आरोपित अंतिम डीड देने में लगातार विलंब करते रहे।
पीड़ित ने अदालत में लगाई गुहार
फ्लैट के बैनामा के लिए दबाव बनाने पर आरोपियों ने कर्नल के साथ गाली-गलौज भी की। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पीड़ित ने जानकारी जुटाई और पाया कि कानपुर नगर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। परेशान कर्नल ने कोर्ट में शिकायत कर न्याय की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश की प्राप्ति के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी और सभी तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.