रॉकी हत्याकांड: सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

HIGHLIGHTS
- सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव में हुए चर्चित विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
- शनिवार देर रात समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
- इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
- सांसद ने मृतक रॉकी के पिता मगन सिंह, माता, भाई मुकुल सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की।
- उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख…
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव में हुए चर्चित विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। शनिवार देर रात समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
सांसद ने मृतक रॉकी के पिता मगन सिंह, माता, भाई मुकुल सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वह हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

हरेंद्र मलिक ने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
गौरतलब है कि विकसित उर्फ रॉकी की हत्या उसकी कथित पत्नी रेणु, उसके पहले पति के बेटे बादल, बादल की पत्नी निशा और अन्य साथियों पर मिलकर करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटे जाने की बात सामने आने से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने अब तक रेणु, बादल, उसके साथी मोंटी उर्फ अभि और शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी निशा अभी भी फरार बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग लगातार पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की मांग कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.