रोहतक: कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक: कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हमले में कुल चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो गोलियां मुख्य दरवाजे के शीशे को पार कर गईं, जबकि दो गोलियां एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गईं।
घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब विधायक को कार्यालय पर गोली चलने और शीशे टूटने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही महम पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मामले को लेकर पुलिस विधायक से भी विस्तृत बातचीत कर रही है।
विधायक बलराम दांगी स्वयं भी कार्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर हुई क्षति का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली।
गौरतलब है कि महम क्षेत्र हरियाणा की राजनीति में ऐतिहासिक और संवेदनशील माना जाता है। यह इलाका 1990 के चर्चित महम कांड के लिए जाना जाता है। इसी क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री ताऊ देवीलाल भी विधायक रह चुके हैं। वहीं, आनंद सिंह दांगी लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में आनंद सिंह दांगी ने अपने बेटे बलराम दांगी को चुनाव मैदान में उतारा था, जिसमें वे विजयी रहे। इसके बाद उन्होंने महम कस्बे के मुख्य मार्ग पर कांग्रेस कार्यालय के रूप में अपना कार्यालय स्थापित किया था, जहां यह घटना हुई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.