सहारनपुर: घर के अंदर मिले गोली लगे पांच शव, आत्महत्या की आशंका

सहारनपुर। सरसावा कस्बे में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जब संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके किराए के मकान में पाए गए। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी माता विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अशोक को कनपटी में गोली लगी थी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने में जुट गई।
पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे और परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहे थे। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत देख रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.