एमएलसी चुनाव 2026: आगरा में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, धर्म परिवर्तन की कही बात

HIGHLIGHTS
- सपा प्रत्याशी ने खेरागढ़ में मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
- छाता बूथ पर बूथ लूटने का दावा किया।
- अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता और उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए।
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इस दौरान आगरा शिक्षक खंड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बातचीत के दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने यहां तक कहा कि वह लखनऊ की शाही ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी का लगाया आरोप
सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान उनके समर्थकों को परेशान किया गया और मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि खेरागढ़ में पीठासीन अधिकारी के खाना खाने के दौरान सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया।
छाता बूथ पर भी गड़बड़ी का आरोप
डॉ. आकाश अग्रवाल ने छाता बूथ पर भी बूथ लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वह पाकिस्तान से आए कोई आतंकवादी हों।
उन्होंने कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और वह ऐसे सनातन में नहीं रहना चाहते। इस दौरान वह रोने लगे और लखनऊ की शाही ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन करने की बात कही।
बोले- हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता
सपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्हें चुनाव में हार या जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वह आजाद भारत में रह रहे हैं और किस पार्टी से चुनाव लड़ना है या नहीं लड़ना है, इसका फैसला वह खुद करेंगे।
डॉ. आकाश अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मतदान के दौरान अभी भी बूथ कैप्चरिंग हो रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.