शामली: दुष्कर्म पीड़िता की घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शामली: थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 24 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता युवती की घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों ने मौके पर ही आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी उस व्यक्ति का भाई बताया जा रहा है, जो पहले इसी पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है।
घर में घुसकर हमला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर आरोपी युवक अचानक पीड़िता के घर में घुस आया। परिजनों का आरोप है कि उसने युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि आरोपी का दुष्कर्म के पुराने मामले से क्या संबंध है और वारदात के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।
क्षेत्र में तनाव का माहौल
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश के दौरान ही युवती की हत्या कर दी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.