गंभीर बीमारी से जूझ रहे शापूर जादरान, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने की मुलाकात

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बुधवार को उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए टीम के कई साथी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्टार स्पिनर राशिद खान, अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और अन्य खिलाड़ियों ने उनसे मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
शापूर जादरान लंबे समय से दुर्लभ बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) से पीड़ित हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पिछले काफी समय से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
अस्पताल में मुलाकात के दौरान राशिद खान ने शापूर से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान वह भावुक नजर आए। राशिद ने कहा कि जो खिलाड़ी कभी मैदान पर पूरे जोश और हिम्मत के साथ खेलता था, उसे इस हालत में देखना बेहद दुखद है। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि शापूर जल्द स्वस्थ होकर दोबारा सामान्य जीवन में लौटें।
राशिद खान ने आगे कहा कि शापूर जादरान न केवल एक बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं, बल्कि उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई है।
शापूर जादरान अफगानिस्तान के शुरुआती और प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.