सिरसा: गौरीवाला में चार साल की बच्ची के मामले पर ग्रामीणों का धरना जारी, मार्केट बंद

गांव रामपुरा बिश्नोइया के चार वर्षीय मामले को लेकर गौरीवाला में ग्रामीण और परिजन अब भी धरने पर हैं। घटना के बाद शोक और आक्रोश के चलते आज पूरी मार्केट बंद रही। धरने में लगातार ग्रामीणों की संख्या बढ़ रही है।
सिरसा एसपी दीपक सहारण ने बुधवार रात 10 बजे ग्रामीणों से बातचीत की थी और उम्मीद जताई गई कि पुलिस आज पूरे दिन ग्रामीणों की कमेटी के साथ मिलकर धरना समाप्त करने का प्रयास करेगी।
इस बीच चिकित्सकों का बैच बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंपेगा। पोस्टमार्टम से ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस ने पहले ही अनैतिक गतिविधि की संभावना को खारिज कर दिया है। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसपी दीपक सहारण ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और परिवार के दर्द को समझती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कमेटी बनाकर सभी सवालों की सूची तैयार करें, हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने परिवार को स्थिति से अवगत करवा दिया और बच्ची के अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की बाधा न डालने की अपील की।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं:
-
परिवार को गांव से बाहर किया जाए।
-
आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
-
आरोपियों की जमीन गोशाला को दान की जाए।
धरना स्थल पर अभी भी ग्रामीण जमा हैं और पुलिस लगातार बातचीत के माध्यम से मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.