तेज हवाओं और बारिश ने बदला दिल्ली का मौसम, गर्मी से राहत

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली।
- बारिश की फुहारों ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है।
- नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
- मौसम विभाग ने पहले ही 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
- इसी के तहत आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
- विभाग के अनुसार 1 और 2 मई को मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है और इस दौरान तापमान बढ़कर लग…
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। बारिश की फुहारों ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने पहले ही 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसी के तहत आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 1 और 2 मई को मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है और इस दौरान तापमान बढ़कर लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
इसके बाद 3 और 4 मई को एक बार फिर बादल छाने और हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर बाद में मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
इससे पहले सोमवार रात दिल्ली में चली धूल भरी आंधी ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई थी। करीब छह दिनों बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। उस दिन अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता का स्तर अधिकतम 52 प्रतिशत और न्यूनतम 33 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजधानी का मौसम लगातार बदलता रहेगा। यदि आज अच्छी बारिश होती है तो गर्मी से और राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.