दिल्ली के नामी स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंचा छात्र, 10 कारतूस बरामद

दिल्ली के अमन विहार इलाके के एक नामी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र अपने सहपाठी को धमकाने के इरादे से स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंचा। घटना के दौरान एक शिक्षक ने उसे दूसरी मंजिल के शौचालय में हथियार छिपाते हुए पकड़ लिया और तुरंत प्रिंसिपल के पास भेज दिया।
प्रिंसिपल की शिकायत पर स्कूल पहुंची पुलिस ने छात्र को बालिग होने के कारण गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्र की पहचान राजकुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजकुमार के पिता पेशे से ठेकेदार हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 19 जनवरी को अमन विहार थाने को सूचना मिली कि स्कूल में एक छात्र पिस्टल लेकर घूम रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस तुरंत स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल की मदद से आरोपी को काबू में किया।
तलाशी के दौरान छात्र के पास से पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए। अमन विहार थाना पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.