लाल किला और चांदनी चौक पर आतंकवादी हमले की साजिश का खुलासा, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले की चेतावनी जारी की है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा संगठन लाल किले और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर को निशाना बनाने की फिराक में है।
सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन आईईडी विस्फोट की योजना बना रहा है। खासकर चांदनी चौक का मंदिर संगठन के लिए संभावित लक्ष्य माना जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने यह भी चेतावनी दी है कि संगठन देश के अन्य प्रमुख मंदिरों पर भी हमले का प्रयास कर सकता है।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, “लश्कर-ए-तैयबा की साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद विस्फोट के बाद सामने आई है। अब यह संगठन भारत में बड़ा आतंकी हमला अंजाम देने की योजना बना रहा है। दिल्ली के लाल किले और चांदनी चौक के मंदिर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।”
देश की सुरक्षा एजेंसियां सभी संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा चुकी हैं और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या खुफिया एजेंसियों को दी जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.