वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह चौहान के निधन से क्षेत्र में शोक

मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लॉक के गांव मजलिसपुर तौफीर में वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह चौहान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
स्वर्गीय महेन्द्र सिंह चौहान अपने पीछे पत्नी ओमवती, पुत्र विश्वनाथ तथा भाई सुभाष को छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी सहित अनेक लोग शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने उन्हें पार्टी के प्रति समर्पित, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
इसके अलावा ग्राम प्रधान योगेश चौहान, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राम कुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, चौधरी बृजवीर सिंह, मनोज कुमार, सतनाम सिंह, दिनेश सैनी, संजय कौरी, अनुज गोयल, अश्विनी कुमार, योगेश गुर्जर, राजसिंह चौहान, अशोक चौहान, वीरेन्द्र चौहान, विजय राठी, महिपाल राठी, डॉ. विनोद प्रजापति, जय करण गुर्जर, संदीप चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी शोक प्रकट किया।
स्वर्गीय महेन्द्र सिंह चौहान का अंतिम संस्कार गांव मजलिसपुर तौफीर में गंगा तट पर विधि-विधान के साथ किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.