'मालदा घटना एक सोची समझी साजिश', ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए मालदा में हाल ही में हुई घटना को राज्य में अशांति फैलाने की सुनियोजित साजिश बताया।
ममता बनर्जी ने कहा कि इस घटना के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई से कुछ बाहरी तत्वों को लाकर घटना को अंजाम दिया गया।
मालदा की घटना
गौरतलब है कि बुधवार को मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं, को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इस घटना के पीछे बाहरी तत्वों की भूमिका बताई जा रही है।
ममता का दावा
हाजरीपाड़ा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मालदा की घटना की जांच सीआईडी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जहां एनआईए इस मामले में आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही, वहीं हमारी सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ममता ने कहा कि पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी और इसका उद्देश्य राज्य में अशांति फैलाना था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.