आशादीप संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार यज्ञ हवन से हुई, जिसमें पंडित दिनेश शास्त्री ने रामबीर सिंह से पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष इंजीनियर लोकेश चंद्रा, संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंजीनियर बीआर शर्मा, मंत्री इंजीनियर आरके गोयल, उप मंत्री इंजीनियर पीके गुप्ता, श्यामलाल बंसल, इंजीनियर केके शर्मा, रामबीर सिंह, राजकुमारी एवं प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान श्रीमती राजकुमारी ने दिव्यांग बालक-बालिकाओं और स्टाफ को चॉकलेट वितरित की। हवन-पूजन के उपरांत आरती की गई तथा उपस्थित अतिथियों, बच्चों और स्टाफ को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, शिक्षिका रीना चौधरी, शिवानी त्यागी, जीवनी बंसल, मीना सिंह, पवन बंसल, मुरली, सोनी, कपिल, सचिन, राजेश, अंजू पाल एवं प्रतीक सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.