अंबेडकरनगर में डीसीएम-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में तीन की मौत, छह घायल

अहिरौली क्षेत्र के यादव नगर के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही एक डीसीएम वाहन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम की केबिन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में डीसीएम चालक सुधीर कुमार, निवासी दवाई, जनपद बुलंदशहर और उनके चचेरे भाई धर्मवीर शामिल हैं। तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में बुलंदशहर के ही सतीश चंद्र, महावीर, सुशील कुमार, राजेश, सत्य प्रकाश और छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया गया कि सभी लोग श्रवण क्षेत्र में पिछले एक महीने से चल रहे मेले में खजला की दुकान लगाए हुए थे। मेला समाप्त होने के बाद मंगलवार रात सामान लेकर बुलंदशहर लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.