नोएडा-ग्रेनो में सीएम योगी के दौरे पर यातायात डायवर्जन लागू

ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे (21 फरवरी) के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जिले में यातायात डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम) के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर विशेष यातायात प्रबंध रहेंगे।
वीवीआईपी मार्ग और पार्किंग
मुख्यमंत्री सहित वीवीआईपी अतिथि डीएनडी/चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए जीरो प्वाइंट पहुंचेंगे। वहां से यमुना एक्सप्रेसवे पर 26 किमी स्थित फलैदा कट से उतरकर सेक्टर-28 में कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। वीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर तय की गई है।
आपातकालीन सेवाओं की छूट:
डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बिना रोक-टोक सुरक्षित निकाला जाएगा। कोई भी असुविधा होने पर चालक 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
मीडिया और एचसीएल कर्मियों के लिए अलग मार्ग
एचसीएल और मीडिया वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से फलैदा कट (26 किमी) उतरेंगे, फिर तीर्थली डबल सर्विस रोड होते हुए निर्धारित मीडिया/एचसीएल पार्किंग में पहुंचेंगे। वापसी के लिए भी यही मार्ग इस्तेमाल किया जाएगा।
आसपास के इलाकों से वैकल्पिक मार्ग
-
ककोड, झाझर, जहांगीरपुर से आने वाले वाहन रबूपुरा बाईपास, तीर्थली चौराहा होते हुए सामान्य पार्किंग (पानी की टंकी के पास) में खड़े होंगे।
-
जेवर, दयानतपुर, नगला हांडा, नगला हुकम सिंह से आने वाले वाहन तीर्थली चौराहा से सामान्य पार्किंग में पहुंचेंगे।
-
दनकौर, रोनीजा, रबूपुरा से आने वाले वाहन डबल सर्विस रोड और पुराना रबूपुरा रोड से सामान्य पार्किंग में जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
-
सामान्य बस पार्किंग: सेंट्रल वेयरहाउस और पानी की टंकी के बीच खाली प्लाट
-
पुलिस/मीडिया/एचसीएल पार्किंग: वीआईपी पार्किंग के दाहिने ओर
-
एचसीएल/शिव नादर स्कूल बस पार्किंग: पानी की टंकी से पहले खाली बंद मार्ग
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
वीवीआईपी आगमन वाले दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) के लिए सभी भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन मार्ग
-
चिल्ला बॉर्डर: यू-टर्न लेकर NH-9/24, NH-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
-
डीएनडी बॉर्डर: टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर NH-9/24, NH-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
-
कालिंदी बॉर्डर: NH-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
-
आगरा की ओर: जेवर टोल से पहले बने यू-टर्न या जरूरत पड़ने पर खुर्जा बाइपास, जहांगीरपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा
-
परी चौक से आगरा की ओर: अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर, मेट्रो डिपो गोलचक्कर, 130 मीटर रोड और सिरसा गोलचक्कर होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
यातायात दबाव होने पर वाहन सर्विस रोड पर डायवर्ट किए जा सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.