चाचा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

मुजफ्फरनगर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की पर हमला किया और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, कई साल पहले पीड़िता की मां की मृत्यु हो चुकी थी और उसके पिता दो वर्ष से लापता हैं। लड़की चाचा और चाची के साथ ही रह रही थी। दो दिन पहले ही आरोपी चाचा और उसकी पत्नी ने घर में झगड़ा करते हुए पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया था।
सोमवार रात जब लड़की अकेली थी, आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने लड़की को पीटा भी।
मंगलवार को पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.