यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कल से होगा शुरू, 1.53 लाख कर्मचारी करेंगे जांच

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम आज से 250 केंद्रों पर शुरू कर दिया है। इसमें हाईस्कूल की कॉपियों की जांच के लिए 117, इंटरमीडिएट की कॉपियों के लिए 111 और दोनों स्तरों की कॉपियों के लिए 22 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस कार्य में कुल 1.53 लाख कार्मिक तैनात किए गए हैं।
परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि मूल्यांकन की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। मूल्यांकन 18 मार्च से 1 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के 250 केंद्रों पर चलेगा।
उत्तर पुस्तिकाओं को 75 संकलन केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों तक भेजा जा चुका है। मंगलवार को नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया है। इस कार्य के संचालन के लिए 75 मुख्य नियंत्रक और 250 उप-नियंत्रक नियुक्त किए गए हैं।
हाईस्कूल स्तर पर लगभग 4,300 अंकेक्षक, 8,550 उप-प्रधान परीक्षक और 83,800 परीक्षकों को तैनात किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट स्तर पर करीब 2,590 अंकेक्षक, 5,300 उप-प्रधान परीक्षक और 48,990 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.