यूपी कैबिनेट ने 15 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को दी मंजूरी

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15,189.7 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
- इस फैसले के तहत मिर्जापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में 12 मेगा और सुपर मेगा श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LOC) जारी किया जाएगा।
- इस जानकारी की पुष्टि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने की।
- मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश…
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15,189.7 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस फैसले के तहत मिर्जापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में 12 मेगा और सुपर मेगा श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LOC) जारी किया जाएगा। इस जानकारी की पुष्टि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने की।
मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए प्रमुख गंतव्य बनकर उभरा है। बड़ी संख्या में निवेशक सीधे प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर साकार किया जाए। प्रत्येक एमओयू का फॉलो-अप कर उसे पूर्ण रूप से मेच्योर करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी लेटर ऑफ कम्फर्ट में प्रमुख निवेश प्रस्ताव इस प्रकार हैं:
-
एर्थस्टार वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड – मिर्जापुर में 549.26 करोड़ की लागत से आयरन और स्टील प्लांट।
-
अपोलो कोटेड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड – सिकंदराबाद, बुलंदशहर में 350 करोड़ की लागत से कोल्ड रोलिंग मिल।
-
हल्दीराम स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड – हरदोई में 349.27 करोड़ की लागत से स्नैक्स प्लांट।
-
श्री भवानी पेपर मिल्स लिमिटेड – रायबरेली में 305 करोड़ की लागत से पेपर मिल।
-
ड्रीमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड – ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में 414.88 करोड़ की लागत से प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्लांट।
-
एसीसी लिमिटेड – सोनभद्र में 803 करोड़ की लागत से ग्रीनफील्ड सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट।
-
एनएसएल रिन्यूएबल पॉवर प्राइवेट लिमिटेड – मेरठ में 4,499.51 करोड़ की लागत से सोलर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग पार्क।
-
अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड – गौतमबुद्धनगर, यमुना एक्सप्रेसवे में 3.532 करोड़ की लागत से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट।
-
एसेंटके सर्किट – गौतमबुद्धनगर में 3.25 करोड़ की लागत से पीसीबी एवं सेमीकंडक्टर प्लांट।
-
स्वरूप स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड – मुजफ्फरनगर, जानसठ क्षेत्र में 266.70 करोड़ की लागत से टीमटी स्टील्स प्लांट।
-
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड – अलीगढ़, कासिमपुर में 628 करोड़ की लागत से सीमेंट उत्पादन।
-
अंबा शक्ति स्टील्स – मुजफ्फरनगर में 241.50 करोड़ की लागत से स्टील्स उत्पादन।
मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्रत्येक निवेशक और उद्यमी को अपना मित्र मानती है और राज्य में औद्योगिक निवेश को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.