यूपी: 20 साल तक साथ रही गाय की मौत, बैंडबाजे के साथ दी गई भावपूर्ण अंतिम विदाई

शाहजहांपुर। जैतीपुर के करकौर गांव में 20 वर्षों से पालतू गाय के साथ रहने वाले सर्वेश शर्मा ने अपनी गाय के निधन पर रविवार को विशेष शवयात्रा निकाली। बैंडबाजे के साथ आयोजित इस अंतिम यात्रा में गांव के लोग भी शामिल होकर गाय को सम्मानपूर्वक विदाई देने पहुंचे।
सर्वेश ने बताया कि गाय कई दिनों से बीमार थी और उम्र बढ़ने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने गाय का शव बैलगाड़ी पर रखकर गांव में ले जाते हुए लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की कि गायों की देखभाल और संरक्षण जरूरी है।
सर्वेश ने कहा कि जब गाय दूध देना बंद कर देती है, तो अधिकतर लोग उसे छोड़ देते हैं। इसके कारण न केवल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि किसानों की फसलें भी प्रभावित होती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अनुभव से प्रेरणा लेते हुए गाय की अंतिम समय तक सेवा की।
उन्होंने बताया कि कई साल पहले उनकी आर्थिक स्थिति कठिन थी, लेकिन गाय का दूध और उपले उनके लिए बड़ी मदद बने। बीमार होने पर भी उन्होंने गाय का पूरा इलाज कराया।
गाय की शवयात्रा में गांव के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें महावीर सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र पाल गुर्जर, अनूप मिश्रा, नेत्रपाल कश्यप, पप्पू मिश्रा और रामलखन गुप्ता शामिल थे।
इस दौरान सर्वेश भावुक दिखाई दिए और उन्होंने लोगों से गायों की देखभाल और सम्मान बनाए रखने का आग्रह किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.