यूपी सरकार ने डिजिटल लर्निंग का प्रशिक्षण दो दिन और बढ़ाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम की अवधि बढ़ा दी है। अब सात और आठ अप्रैल के अलावा नौ और दस अप्रैल को भी यह प्रशिक्षण अनिवार्य होगा।
मुख्य सचिव एसपी गोयल के आदेश के अनुसार नौ और दस अप्रैल को शाम 4 से 6 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर निर्धारित कोर्स पूरा करना होगा।
शासनादेश की विशेष बातें
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में किसी भी प्रकार की बैठक या अन्य कार्य निर्धारित नहीं किए जाएं, ताकि सभी कर्मचारी प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की दक्षता और कार्यकुशलता को बढ़ाना है।
सरकार ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कोर्स पर जोर दिया है। मुख्यालय से लेकर मंडल और जिला स्तर तक तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.