यूपी: होमगार्ड अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, भर्ती में आयु सीमा 28 वर्ष तक बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती–2025 में होमगार्ड अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इस फैसले के बाद महिला और पुरुष होमगार्ड उम्मीदवार अब 25 वर्ष की बजाय 28 वर्ष तक आवेदन के पात्र होंगे।
भर्ती से जुड़े अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जानकारी दी कि दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए मान्य जन्मतिथि की सीमा 2 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2007 के बीच निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन साल की राहत देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है और उसी के अनुरूप होमगार्ड को भी यह सुविधा प्रदान की गई है।
इस संबंध में आदेश 5 जनवरी को जारी किया गया था। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भर्ती से जुड़ी ताज़ा जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से नज़र रखें।
गौरतलब है कि पुलिस विभाग में कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती:
-
सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस – 15,131 पद
-
सिपाही नागरिक पुलिस – 10,469 पद
-
सिपाही विशेष सुरक्षा बल – 1,341 पद
-
सिपाही घुड़सवार पुलिस – 71 पद
-
जेल वार्डर (पुरुष) – 3,279 पद
-
जेल वार्डर (महिला) – 106 पद
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.