मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर के विराट चौधरी का यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन

मुजफ्फरनगर: शहर के प्रेमपुरी निवासी विराट चौधरी पुत्र विकास बालियान को उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयनित किया गया है। इस सफलता से मुजफ्फरनगर के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।
विराट वर्तमान में एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है और मुजफ्फरनगर स्टेडियम में कोच अंकुर कुमार के मार्गदर्शन में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा है।
उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम में चयन की खुशी में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, विकास राठी, रोहित चौधरी, ओमदेव सिंह, संजय शर्मा और कुशलपाल सिंह ने विराट को बधाई दी और उसका मनोबल बढ़ाया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.