शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कल, सोनिया और प्रियंका गांधी भी रहेंगी मौजूद

HIGHLIGHTS
- हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाले दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को रिज मैदान में किया जाएगा।
- इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।
- प्रदेशभर से हजारों समर्थक कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
- प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और केंद्रीय नेता सचिन पायलट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
- वहीं, मुख्यमंत्…
शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाले दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को रिज मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। प्रदेशभर से हजारों समर्थक कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और केंद्रीय नेता सचिन पायलट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूरी कैबिनेट भी समारोह में भाग लेंगी।
सुरक्षा को लेकर भी व्यापक तैयारी की गई है। शनिवार को सीआरपीएफ के अधिकारियों ने वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के साथ मिलकर रिज मैदान का जायजा लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम के लिए रिज मैदान में भव्य स्टेज बनाया जा रहा है और 7,000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 1,000 कुर्सियां आरक्षित रहेंगी। स्टेज के सामने सुरक्षा के मद्देनजर डी फेंसिंग और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग वेटिंग एरिया तैयार किया जाएगा।
प्रतिमा अनावरण के साथ ही कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह के जीवन और योगदान पर प्रदर्शनी भी लगेगी। अतिथि पहले प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, इसके बाद प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भाषण देंगे।
सोनिया गांधी रविवार को शिमला पहुंचेंगी। वे वायु मार्ग से चंडीगढ़ तक आएंगी और फिर सड़क मार्ग से शिमला पहुँचकर प्रियंका गांधी के छराबड़ा स्थित आवास जाएंगी। सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सरकार का कार्यक्रम है और प्रतिमा का अनावरण समारोह पूरे राज्य और केंद्र के नेताओं की उपस्थिति में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। समारोह स्थल पर शामियाने लगाए जा रहे हैं और सभी अतिथियों तथा आम जनता के बैठने की सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.