संत से मिलने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वृंदावन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने युवती को संत प्रेमानंद महाराज से एकांत वार्ता कराने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। गिरफ्तार आरोपी को पहले कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट के निर्देशानुसार जेल भेज दिया गया। घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से सदमे में है।
आगरा की रहने वाली युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज की अनुयायी है। युवती के अनुसार, आरोपी सुंदरम राजपूत ने 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर संदेश भेजा और कहा कि वह उन्हें संत से एकांत वार्ता दिला देगा। इसके बाद 12 सितंबर को आरोपी ने युवती को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बताया कि वार्ता का समय सुबह साढ़े चार बजे निर्धारित किया गया है।
युवती अपने भाई के साथ आगरा से प्रेम मंदिर के पास आधी रात को पहुंची। आरोपी ने उन्हें बताया कि आगे उनकी कार नहीं जा सकती और वह बुलेट से उन्हें ले जाएगा क्योंकि दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी है। इसके बाद आरोपी ने युवती को अपने ऑफिस ले जाने का बहाना बनाकर रात के दो बजे होटल राधाकृष्ण धाम ले गया। वहां उसे कॉफी दी गई, जिसमें संभवतः नशीला पदार्थ मिला था।
पीड़िता के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ तस्वीरें भी खींचीं। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया।
युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.