गौतमबुद्धनगर
नोएडा में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से कामगार की मौत, एक घायल

नोएडा। थाना सेक्टर-113 के ग्राम सर्फाबाद में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से दो कामगार घायल हो गए, जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मोहित पाल (पुत्र सुखपाल) निवासी ग्राम धर्मपुर, हरदोई और जीतू (पुत्र बाबूलाल) निवासी ग्राम गंगुलियापुरा, धौलपुर, राजस्थान, निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहे थे। अचानक शटरिंग गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों कामगारों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ मोहित पाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थाना सेक्टर-113 की पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.