मुजफ्फरनगर: 'जो करेगा योग, वही रहेगा निरोग' के संदेश के साथ मनाया गया योग दिवस

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री राज दुर्गा योगासन केंद्र में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक रहीं। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कीर्ति अहलावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
विशेष योग प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक वजन कम करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अनीता, ममता, सेजल, इंदिरा, संगीता, नीलम, उर्मिला, संतोष, माधवी, रजनी, लता, चेतना, राधिका, गीता, मंजू, रूपा, सावित्री एवं रीना शामिल रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा वातावरण "जो करेगा योग, वही रहेगा निरोग" के नारों से गूंज उठा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.