योगी सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के किये तबादलें, प्रमुख विभागों में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार रात पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। राज्य में पिछले पांच दिनों से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है।
मुख्य नियुक्तियां
प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन और परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन और सुधार विभाग में तैनात किया।
प्रतीक्षारत सूची से गुंजन द्विवेदी को मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और रत्नेश सिंह को अपर निदेशक, प्रशिक्षण अकादमी में नियुक्त किया गया।
अशोक कुमार के स्थान पर गिरजेश कुमार त्यागी को सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा, विशेष सचिव उच्च शिक्षा के पद पर तैनात अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा का दायित्व सौंपा गया और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव भी बनाया गया।
इस तरह सरकार ने महत्वपूर्ण विभागों और उच्च शिक्षा संस्थानों में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों के जरिए प्रशासनिक कार्य में बदलाव किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.