मुजफ्फरनगर में इंस्टाग्राम पर धमकी से टूटा युवती का रिश्ता, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर। खतौली में दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर मंगेतर को धमकी देने के बाद एक युवती का तय किया गया रिश्ता टूट गया। युवती के भाई ने धमकी देने वाले दोनों युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया गया कि युवती का रिश्ता उसी क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ था और शादी की तैयारियों पर पहले ही काफी धन खर्च किया जा चुका था। आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद, युवती के मंगेतर को उसके गांव के दो युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से लगातार धमकियां देने लगे।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने मंगेतर को कहा कि यदि वह रिश्ता पूरा करता है तो “अंजाम बुरा होगा।” इस धमकी के कारण मंगेतर और उनके परिवार के लोग भयभीत हो गए और रिश्ता तोड़ने को मजबूर हो गए।
युवती के भाई ने बताया कि परिवार पर मानसिक दबाव बढ़ गया है और समाज में उनके मान-सम्मान को भी ठेस पहुँची है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों नितेश और सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.