कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मेरठ: गंगानगर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर एक छात्र के साथ कथित मारपीट के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों और किसान यूनियन पदाधिकारियों के बीच बातचीत का दौर भी जारी है। छात्र से मारपीट का आरोप भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों का आरोप है कि बुलंदशहर निवासी छात्र अभिषेक के साथ गंगानग…



मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच एक और मुठभेड़ देखने को मिली। बुढाना कोतवाली क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र तरीकत निवासी सरूरपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई…



यूपी: प्रदेश सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब तक जहां बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 10 किलोमीटर की दूरी के भीतर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की अनिवार्यता थी, वहीं नई व्यवस्था के तहत इस दायरे को बढ़ाकर 30 किलोमीटर कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से शासनादेश जारी कर सभी आयोगों और बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देश भेज दिए गए हैं। नए नियमों के लागू होने से परीक्षा केंद्रों के चयन…