कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मुंबई के बांद्रा स्थित गरीब नगर इलाके में पश्चिम रेलवे द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन के आसपास बनी अवैध झुग्गियों, दुकानों और एक कथित अनधिकृत धार्मिक ढांचे को ध्वस्त कर दिया। यह पूरी कार्रवाई भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अंजाम दी गई, जिसके चलते पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। दूसरे दिन स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। विरोध कर रही भीड़ में से कुछ…

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने कार्य प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए वर्चुअल सुनवाई और हाइब्रिड मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया है। यह कदम ईंधन संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेश के बाद लिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार 21 मई 2026 से अदालत में वर्चुअल पेशी और ऑनलाइन सुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, आवश्यक परिस्थित…

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश मौसम केंद्रों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शिमला में भी पारा 30.5 डिग्री…



