कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


नई दिल्ली। तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित लेन नंबर-1 की एक पार्किंग में आग लगने की घटना ने सनसनी फैला दी है। अब इस मामले में CCTV फुटेज सामने आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें एक नकाबपोश महिला को आग लगाते हुए देखा गया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। CCTV में कैद हुई संदिग्ध महिला की हरकत फुटेज के अनुसार, महिला रात करीब 2:23 बजे पार्किंग परिसर में प्रवेश करती दिखाई देती है। कुछ ही मिनटों बाद वहां आग भड़क उठती है और वह तेजी से मौके से फरार हो जाती है। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर…


मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर स्थित रविदास मंदिर के पुजारी नत्थन की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। शनिवार तड़के पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी अनिकेत और अरुण को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंदिर में पुजारी की संदिग्ध मौत से शुरू हुई जांच 10 जून को बेगराजपुर गांव स्थित रविदास मंदिर में पुजारी नत्थन की संदिग्ध परिस्थिति…



देहरादून। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के अचानक निधन से गहरे सदमे में हैं। शनिवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मनु ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। भारत के अनुभवी निशानेबाज और हाई-परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हृदय संबंधी…