कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

उत्तर प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। सोमवार के लिए विभाग ने प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों के 11 जिलों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर सहित छह जिलों में रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिसे ‘उष्ण रात्रि’ कहा जाता है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनज…



मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह खुद को सीबीआई और कस्टम विभाग के अधिकारी बताकर लोगों को डराकर ऑनलाइन ठगी करता था। शाहपुर पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, नकली सर्च वारंट, बैंकिंग दस्तावेज, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और 2 लाख 760 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के हजूरनगर का है। पीड़िता इकरा की पहचान सोशल मीडिया ऐप MOJ के जरिए हिदा…

मुजफ्फरनगर में अक्षय तृतीया के अवसर पर हिंद किसान मजदूर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परमधाम आश्रम के संस्थापक क्रांति गुरु चंद्र मोहन महाराज ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल बन गया। उनका स्वागत फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर किया गया।बैठक के दौरान क्रांति गुरु ने समाज में बढ़ते जातीय विभाजन और नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए “जाति के जहर और नशे के कहर से बचो और बचाओ” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ब…

मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित परशुराम महादेव मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुति देकर परिवार, समाज और देश की समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान भगवान परशुराम और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना…


मुजफ्फरनगर स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले को विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने स्थगित कर दिया। यह पूरा मामला उस समय तूल पकड़ गया जब निजी बुक सेलरों ने मेले में केवल एक अधिकृत विक्रेता को स्टॉल लगाने की अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई। जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में लगाए गए पुस्तक मेले में एक ही नामित बुक सेलर को स्टॉल संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जबकि अन्य निजी विक्रेताओं को शामिल नहीं किया गया। इसी बात को लेकर अन्य बुक सेलरों ने असंतोष जताया और मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू…


लखनऊ। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (131वां संविधान संशोधन विधेयक) पर बनी स्थिति के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम का असर भाजपा की आंतरिक रणनीति और प्राथमिकताओं पर भी दिखाई देने लगा है। पार्टी के भीतर पिछले कुछ समय से प्रदेश संगठन के पुनर्गठन और योगी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। शीर्ष नेतृत्व और संगठन पदाधिकारियों के बीच लगातार बैठकों के बाद यह माना जा रहा था कि जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि…

श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के क्रैश बैरियर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी राजू अपने रिश्तेदारों सीताराम और गगन के साथ नेपाल से लौट रहे थे। तीनों शनिवार देर रात ककरदरी-तालबघौड़ा सैनिक मार्ग पर खैरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ई-…

मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रविवार को सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रहा। हालांकि दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल जरूर छाए, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले एक से दो दिनों तक इसी तरह का मिला-जुला मौसम बने रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी, जबकि बीच-बीच में बादलों…

मुजफ्फरनगर: रतनपुरी क्षेत्र के लोहड्डा गांव में शनिवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। बारूद में लगी आग के बाद जोरदार धमाकों की श्रृंखला शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो किशोरों सहित पांच लोग झुलस गए, जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर निवासी उमरेज का लोहड्डा गांव में घेर है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। शनिवार सु…
