मुंबई लोकल ट्रेन में पावर बैंक फटने से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

HIGHLIGHTS
- पावर बैंक फटने के बाद महिला यात्री के बैग में आग लग गई।
- डिब्बे में धुआं भरने से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।
- यात्रियों ने जलते बैग को ट्रेन से बाहर निकालकर पानी से आग बुझाई।
मुंबई। मुंबई में शनिवार दोपहर दादर से बदलापुर जा रही सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया। इसके बाद बैग में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे उस वक्त हुआ, जब ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पहुंचने वाली थी।
पावर बैंक फटने से डिब्बे में फैला धुआं
जानकारी के मुताबिक, पावर बैंक में विस्फोट के बाद महिला यात्री के बैग में आग लग गई। कुछ ही देर में डिब्बे में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए जलते हुए बैग को डिब्बे से बाहर निकाला और पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि, इस घटना में बैग में रखा यात्री का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
चेन खींचने से कुछ देर रुकी ट्रेन
आग लगने के बाद घबराए यात्रियों ने अलार्म चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके चलते लोकल ट्रेन सर्विस DBL-2 को दोपहर 12:51 बजे से 12:53 बजे तक घाटकोपर स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोका गया।
रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों ने ट्रेन की जांच की। सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। रेलवे सुरक्षा टीम के एक कर्मचारी ने अलार्म चेन को दुरुस्त किया और घटना की तस्वीरें भी लीं। हालांकि, बैग की मालकिन यात्री की जानकारी दर्ज नहीं हो सकी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.