कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।




महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (CAD) में फायरिंग अभ्यास के दौरान शुक्रवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान भारतीय सेना के कमीशंड अधिकारी मेजर मनन तिवारी पर अपने ही जूनियर अधिकारी को गोली मारने का आरोप है। यह गोली बेहद करीब से 5.56 एमएम INSAS असॉल्ट राइफल से चलाई गई। पुलगांव पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार, मेजर मनन तिवारी उस समय सीएडी में तैनात थे। यह डिपो एशिया के सबसे बड़े गोला-बारूद भंडारों में से एक माना जाता है, जिसे ब्रिटिश काल में स्थापित किया गय…

झारखंड: चतरा जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। मृत महिला स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाजार क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही…
