मुजफ्फरनगर में युवती को गिफ्ट देने पहुंचे युवक ने जड़े थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना

HIGHLIGHTS
- घटना 23 अक्टूबर की दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
- गली में लगे CCTV कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ।
- युवती ने दोनों गिफ्ट बैग लात मारकर नाली में डाल दिए।
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में एक युवती को गिफ्ट देने पहुंचे युवक ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक ने युवती को कई थप्पड़ मारे। इसके जवाब में युवती ने भी विरोध जताते हुए युवक के दिए दोनों गिफ्ट बैग फेंक दिए और उन्हें लात मारकर नाली में डाल दिया। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
करीब 10 दिन पुराना यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिफ्ट देने पहुंचा युवक अचानक करने लगा मारपीट
बताया जा रहा है कि यह घटना 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 4 बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में युवती गली में खड़ी नजर आ रही है। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचता है और उसे गिफ्ट देने की कोशिश करता है। कुछ ही देर बाद वह अचानक युवती को थप्पड़ मारने लगता है। इस दौरान वह गिफ्ट के बैग भी फेंक देता है।
युवती ने गिफ्ट बैग नाली में फेंके
युवक की इस हरकत का युवती ने विरोध किया। उसने अपने हाथ में मौजूद काले रंग का बैग फेंक दिया। इसके बाद युवक की ओर से दिए गए दोनों गिफ्ट बैग को लात मारकर नाली में डाल दिया। घटना के बाद युवक वहां से चला गया और युवती भी उसके पीछे चली गई।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि किन वजहों से मारपीट की स्थिति बनी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.