कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

लखनऊ स्थित हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ परिसर में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी। करीब एक घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम लगभग 4 बजे एडवोकेट चैंबर के सी-ब्लॉक की छत पर अचानक एक महिला दिखाई दी, जो अपने बच्चे को गोद में लिए हुई थी। वह बार-बार नीचे कूदने की बात कह रही थी, जिससे वहां…

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बागपत निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी मोहन कश्यप (24) की मौत हो गई, जबकि उनकी माता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बागपत जिले के इदरीशपुर गांव निवासी मोहन कश्यप ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात थे और वर्तमान में छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को व…




उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर केसी घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराने के बाद यमुना नदी में पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों को भी नदी में उतारकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है। 10 लोगों की मौत, कई सुरक्षित बाहर निकाले गए जानकारी के अनुसार नाव में लगभग 25 श्रद्धालु सवार थे, जो नदी में डूब गए। बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 लोगो…

मथुरा। श्रीहित हरिवंश चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली बाद गांव स्थित ऐतिहासिक श्रीकृष्ण सरोवर में हाल ही में हुई बारिश के बाद बड़ी संख्या में मछलियों की मौत से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरोवर में मौजूद अन्य जलीय जीव भी प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद सरोवर में रह रही मछलियां असामान्य रूप से मरने लगी हैं। बृहस्पतिवार को जब ग्रामीणों ने स्थिति का निरीक्षण किया तो बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देखी गईं, जिसके बा…

