कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

कुछ कांवड़िये नंदी हॉल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। विवाद के दौरान अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप है।

श्रावण मास के अंतिम दिन भस्म आरती में होगा विशेष अभिषेक बाबा महाकाल का जल, दूध, दही, शहद और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक होगा सूखे मेवों और भांग से भगवान महाकाल का विशेष शृंगार किया जाएगा

खराब मौसम और बारिश से सिग्नल मिलने में परेशानी फिलहाल केवल करीब 500 मीटर रेंज का BHF सिग्नल मिल रहा जंगल के अलग-अलग हिस्सों में टीमें कर रही हैं गश्त

सफेद कार पर बनाए गए थे हजारों किस के निशान वीडियो को मिले करीब 55 लाख व्यूज कार सजाने में तीन फ्रेंड्स के शामिल होने का खुलासा

तेज बारिश के कारण दूरस्थ गांवों का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ। मोती लाल तिवारी की अस्पताल में मौत के बाद स्वजन ने शव को ड्रमों से पार कराया। स्वजन ने दो ड्रमों को रस्सी से बांधकर उनके ऊपर पटिया लगाई थी।

जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी और परिचित शामिल हुए कार्यालय परिसर के अंदर भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं अधीक्षण यंत्री ने आयोजन को विभाग में गलत बताया

पुणे-इंदौर उड़ान 6ई 284 को सुबह 6:40 बजे उतरना था। रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण पायलट लैंडिंग नहीं करा सके। एटीसी ने विमान को भोपाल डायवर्ट करने का फैसला लिया।

कार में सवार सभी लोग नागपुर के पास बूटीबोरी क्षेत्र के रहने वाले थे श्रद्धालु सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे मृतकों में 42 वर्षीय दीपक और उनकी 40 वर्षीय पत्नी छाया शामिल

रीवा में 24 घंटे में 187 मिमी बारिश दर्ज हुई मानसून सीजन में अब तक 426.8 मिमी बारिश बीहर नदी के सभी 18 गेट खोले गए

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किया। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ। नगर निगम ग्वालियर, भोपाल और सतना में अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली।

मामला शिवपुरी के खनियांधाना में आयोजित सभा से जुड़ा है। सभा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में हुई थी। वीडियो में विधायक कुछ लोगों पर उन्हें फंसाने की कोशिश का आरोप लगाते दिख रहे हैं।

CBI की चार्जशीट में 150 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच में 30 अप्रैल से 12 मई तक के WhatsApp संदेशों को भी साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। चार्जशीट में त्विषा की मौत से कुछ मिनट पहले भेजे गए आखिरी संदेश का भी उल्लेख है।

हादसे के बाद घायलों को गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। मृतक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने अलमारी से कुल 3.14 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। रकम की गिनती के लिए पुलिस को नोट गिनने वाली मशीनें मंगानी पड़ीं। परिजनों ने पहले रकम को रिटायर्ड इंजीनियर रमेश अहिरवार की बताया था।

AIIMS के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था। फोरेंसिक रिपोर्ट में शव पर मारपीट या संघर्ष के निशान नहीं मिले। घटना वाली रात दोनों परिवारों के बीच 34 से अधिक कॉल और अन्य संपर्क हुए।