कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

रांची में छात्रों और सरकार के बीच बैठक खत्म हो गई है। 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सरकार के तैयार होने की बात सामने आई है। बैकलॉग परीक्षाओं की जांच और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार पर सहमति की जानकारी है। परीक्षा से जुड़े पैसों के लेन-देन की जांच ED से कराने पर चर्चा हुई।

सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने गरीबों के लिए निर्धारित 31,000 मीट्रिक टन चावल की बिक्री की योजना का दावा किया। भारद्वाज के मुताबिक, योजना में हर सप्ताह 70 से 71 करोड़ रुपये कमीशन का आरोप है।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के बीच शिवभक्तों की सेवा और स्वागत का अनोखा अंदाज देखने को मिला। नलकूप खंड कार्यालय के सामने इंजीनियर्स क्लब की ओर से 14वां कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। शनिवार शाम करीब 7 बजे शिविर के उद्घाटन और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम मुजफ्फरनगर क्षेत्र इं. विनोद कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता नगरीय एसके अग्रवाल मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र में भाजपा नेता को कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया। बड़ा बाजार निवासी भाजपा नेता अशोक वर्मा ने गांव निवासी रईसु के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी। अशोक वर्मा ने जान से मारने और 40 हजार रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया।

करीब 4 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होगी। आयोजकों के अनुसार, दौड़ में हजारों छात्र-छात्राओं और शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। ‘जज्बा दौड़’ का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना और युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण के बीच शिव चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने हाथ में झाड़ू लेकर खुद सफाई की। रोटरी क्लब (संयम) की ओर से अभियान का आयोजन किया गया। मंत्री को सफाई करते देखकर कार्यकर्ता और आसपास मौजूद लोग भी अभियान में शामिल हो गए।

हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ विमान रनवे 29 के अंतिम हिस्से से आगे निकल गया विमान में कैप्टन और कैडेट सवार थे

गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा की। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह और खुशी दिखी। शिवभक्तों ने प्रशासन के स्वागत की सराहना करते हुए जयकारे लगाए।

एक साथ कई स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई आवासीय और अन्य परिसरों में की गई तलाशी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी कब्जे में लिया गया

आरोपी पर चापड़ से हमला करने का आरोप सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई थी घायल तालिब की मेरठ में इलाज के दौरान मौत

सुरक्षा व्यवस्था को दो हिस्सों में बांटा गया QRT और NDRF की टीमें भी रहेंगी तैनात कंट्रोल रूम से CCTV की लाइव निगरानी

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के बीच रविवार सुबह सड़क हादसा हुआ। मेरठ के रिठानी निवासी बबलू अपनी पत्नी रेखा और 8 वर्षीय बेटे आयुष के साथ हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे छपार क्षेत्र में ताऊ होक्के वाले के पास पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसा पंचकवासा के पास रविवार दोपहर हुआ मृतक सभी युवक गुजरात के वडोदरा से आए थे एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

स्टेट हाईवे-27 पर हुआ दर्दनाक हादसा छह महिलाओं के समूह को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

दोनों हादसे रविवार तड़के अलग-अलग स्थानों पर हुए एक बस करीब 15 फीट गहरी खंती में पलट गई दूसरी बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकराई