कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

नवाबगंज टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए बैरियर तोड़कर निकलने का आरोप। टोल कर्मचारियों से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप। कई वाहनों के नंबर अधूरे और कुछ पर नंबर प्लेट नहीं होने की बात सामने आई। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए वाहनों और चालकों की पहचान कर रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस की सेवा भावना की हो रही सराहना। X पर #ThankYouMuzaffarnagarPolice ट्रेंड कर रहा है। हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने प्रदर्शन को लेकर आप पर गंभीर आरोप लगाए। स्वाति मालीवाल ने भी अरविंद केजरीवाल की कथित टिप्पणी की आलोचना की। कपिल मिश्रा और वीरेंद्र सचदेवा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा।

गौरामई गांव में कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से गुजर रहा था। हादसे में 11 से 14 साल की उम्र के सात बच्चे झुलस गए। बिजली विभाग और ग्रामीणों के बीच हादसे की वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए।

बृजभूषण ने कहा कि पार्टी उनकी आगे की भूमिका तय करेगी। महिला पहलवान मामले में हाईकोर्ट जाने को उन्होंने संबंधित पक्ष का अधिकार बताया। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार मुकाबला होगा।

45 किमी के ग्रीनफील्ड हिस्से में 80 से ज्यादा जगह पैचवर्क हो चुका है। रावल गांव के पास डिवाइडर किनारे छह फीट लंबा और चार फीट गहरा गड्ढा बना। आईआईटी खड़गपुर की टीम ने 30 नमूने और सात घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग जुटाई।

तीनों सदस्यों के इस्तीफे राज्य सरकार की सिफारिश के बाद स्वीकार किए गए। JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच CID की पूछताछ जारी है। इस्तीफे मंजूर होने के बाद आयोग में तीन सदस्य पद रिक्त हो गए हैं।

डॉ. सोनिया नित्यानंद को KGMU के कुलपति पद पर फिर नियुक्त किया गया। नई नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नियुक्ति का स्वागत किया।

शनिवार रात 204.09 मीटर तक पहुंचा था यमुना का जलस्तर। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की मात्रा घटकर करीब 13 हजार क्यूसेक हुई। इस मानसून अब तक यमुना चेतावनी स्तर तक नहीं पहुंची है।

10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान वित्तीय अनियमितताओं की जांच की सिफारिश होगी आंदोलन खत्म करने का फैसला छात्रों पर छोड़ा गया

मधुबन के गांधी मैदान में बसपा ने विधानसभा क्षेत्र स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया। शैलेंद्र कुमार सिंटू के मुताबिक, भरत सिंह के साथ 500 समर्थकों ने बसपा की सदस्यता ली। मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जनता को ठगने का आरोप लगाया।

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी। सरकार की वार्ता समिति ने भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत की। रविवार तड़के करीब तीन बजे महतो की तबीयत बिगड़ी, जांच में ग्लूकोज का स्तर कम मिला। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने महतो से वीडियो कॉल पर बात कर सरकार और छात्रों के बीच बातचीत जारी होने की जानकारी दी।

हरिद्वार में लाखों कांवड़िए भगवा रंग में भगवान शिव की भक्ति में डूबे हैं। कांवड़ यात्रा में जाति, उम्र और पहचान का भेद मिटता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ने CCTV, ड्रोन, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

नीति आयोग से सिद्धार्थनगर को 25 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलने का दावा देश में 17,000 कौशल विकास केंद्र होने की बात कही आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या आई मुजफ्फरनगर की महिला की करीब 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर मिली। मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को चेन अमावा मंदिर के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर मिली। ध्रुवेश मिश्रा चेन लेकर पीएफसी कार्यालय पहुंचे और वहां चेन मिलने की उद्घोषणा कराई।