मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के साथ भक्ति में झूमे बिजली विभाग के अफसर

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के बीच शिवभक्तों की सेवा और स्वागत का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
- नलकूप खंड कार्यालय के सामने इंजीनियर्स क्लब की ओर से 14वां कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है।
- शनिवार शाम करीब 7 बजे शिविर के उद्घाटन और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
- कार्यक्रम में मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम मुजफ्फरनगर क्षेत्र इं. विनोद कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता नगरीय एसके अग्रवाल मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और स्वागत का अनोखा नजारा देखने को मिला। नलकूप खंड कार्यालय के सामने लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में बिजली विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शिवभक्तों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
जिलाधिकारी आवास से आगे नलकूप खंड कार्यालय के सामने इंजीनियर्स क्लब की ओर से 14वां कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। शनिवार शाम करीब 7 बजे शिविर के उद्घाटन और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया।
मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने भी लगाए ठुमके
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम मुजफ्फरनगर क्षेत्र इं. विनोद कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता नगरीय एसके अग्रवाल मौजूद रहे। भक्ति गीतों और संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसी बीच दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों के साथ ताल मिलाई और झूमते हुए नजर आए।
दोनों अधिकारियों का यह अंदाज देखकर कार्यक्रम में मौजूद कांवड़ियों और अन्य लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
पुष्पवर्षा के साथ हुआ कांवड़ियों का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई और उनका स्वागत किया गया। सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए जलपान, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। आयोजकों की ओर से कांवड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
मुख्य अभियंता बोले- कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य
मुख्य अभियंता इं. विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति, सेवा और भाईचारे का पर्व है। लाखों शिवभक्त कठिन यात्रा पूरी कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सेवा करना और उनकी यात्रा को आसान बनाने में सहयोग करना सौभाग्य की बात है।
इंजीनियर्स क्लब की ओर से पिछले कई वर्षों से यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है। इस बार भी शिवभक्तों के लिए खान-पान के साथ जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.