कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

पुलिस ने आठ-नौ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना में मानसिक रूप से बीमार नाबालिग के शामिल होने की बात सामने आई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

वित्त वर्ष 2024-25 से जुड़ी CAG रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट पेश करेंगी। नियम-280 के तहत साफ-सफाई का मुद्दा उठाया गया।

दरियाबाद में पार्क की जमीन से जुड़ा है विवाद। जमीन से लगी 20 फीट चौड़ी सड़क भी जांच के दायरे में। डीएम ने तीन अधिकारियों के नेतृत्व में SIT बनाई।

सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा। लालकुआं और जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। एनएच-9 और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भी बढ़ा दबाव।

गर्भगृह और मंदिर परिसर को कई क्विंटल सुगंधित फूलों से सजाया गया। महेश्वर और उज्जैन से फूलों के शृंगार के लिए कारीगर पहुंचे। नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान के दर्शन किए।

दो दिनों की गर्मी और उमस के बाद मुजफ्फरनगर में सोमवार को तेज बारिश हुई। बारिश से तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा और AQI 41 दर्ज किया गया। कांवड़ यात्रा मार्ग पर बारिश से शिवभक्तों को राहत मिली और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजे।

परशुराम ने स्कूटी से हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक की यात्रा की। पुरा महादेव मंदिर में जल चढ़ाने का संकल्प रास्ते की चढ़ाई के कारण बदला। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर जलाभिषेक करने का फैसला किया।

कांवड़ यात्रा के बाद संबंधित अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर नाला निर्माण में बदलाव करने का आश्वासन दिया गया। सपा सांसद हरेंद्र मलिक और राकेश शर्मा ने प्रशासन से वार्ता की।

भस्म आरती के लिए रात 1 बजे से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हुई। मंदिर के पट श्रावण सोमवार को तड़के 2:30 बजे खोले गए। भगवान महाकाल को केवल फलाहार का भोग अर्पित किया गया।

पीजीआई में फिलहाल करीब 40 बच्चे हर महीने लीयूपरोलाइड इंजेक्शन ले रहे हैं। हरियाणा के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। समय पर इलाज न मिलने से बच्चों की लंबाई प्रभावित होने का खतरा बताया गया है।

बिजनौर मार्ग वन-वे होने के बाद बसों का संचालन दूसरे रास्ते से किया जा रहा है। रूट लंबा होने पर मेरठ-हरिद्वार किराया 267 से बढ़कर 484 रुपये हुआ। बढ़े किराए के चलते कई यात्री बसों के बजाय ट्रेन से सफर कर रहे हैं।

सुबह करीब छह बजे सुरक्षा निरीक्षण के दौरान सीलिंग का हिस्सा गिरा मिला। जांच में ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। घटना के समय यात्री मौजूद नहीं थे और सभी उड़ानें तय समय पर संचालित हुईं।

मंदिर परिसर में निजी वीडियो और फोटो बनाने पर रोक के बावजूद रील सामने आईं। कुछ पुजारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर गर्भगृह और परिसर के वीडियो मिले। चढ़ावा चोरी की घटना के बाद निगरानी व्यवस्था को लेकर पहले से सवाल उठ रहे हैं।

एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में फिरोजाबाद निवासी विनोद शर्मा और स्नेहलता शर्मा की मौत हुई। गौरव, ममता और जय कुमार शर्मा को गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा गया।

रविवार रात करीब 8:45 बजे चार खंभा चौक के पास हुआ हादसा। हादसे के बाद पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। मृतका की बड़ी बहन कृतिका रावत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।