कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

रामपुर तिराहे पर निरीक्षण के दौरान एक शिवभक्त अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु की मदद कराई। शिव चौक पर दिल्ली निवासी 23 वर्षीय जतिन की परिक्रमा के दौरान तबीयत बिगड़ी।

वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पैर को कार्टन से बांधकर रेफर करते हुए दिखाया गया है। घायल युवक कृष्ण कुमार को डायल-112 की पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। डॉक्टरों ने पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर की आशंका जताई थी।

SEOC की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 145 सड़कें अभी भी बंद हैं। मंडी जिले में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

सोनीपत के गांव बलि उलाहना निवासी शिवभक्त अंकित लेकर पहुंचे अनोखी कांवड़। कांवड़ के दोनों ओर बनाए गए हैं डबल स्टोरी पिंजरे, जिनमें कबूतर यात्रा कर रहे हैं। अंकित ने बताया कि कबूतर उनके लिए परिवार के सदस्यों की तरह हैं।

भाजपा नेता विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सीबीआई ने शिकायतकर्ता को कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ में पहले सुनवाई हो चुकी है।

लगातार बारिश के कारण अमनारी गांव में पुरानी मिट्टी की दीवार ढह गई। मलबा हटाने के दौरान परिवार को दीवार के अंदर छिपा मिट्टी का गगरा मिला। गगरा टूटने के बाद आंगन में चारों ओर चांदी के सिक्के बिखर गए।

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। एसडीओ रजत कुमार ने छात्रों के साथ भविष्य की तैयारी और मदद को लेकर चर्चा की। छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपनी नाराजगी जताई है।

ताजपुर डूंगर गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुआ हादसा। बारिश शुरू होने के बाद परिवार के लोग लिंटर के नीचे बैठे थे। मलबे में दबे नौ लोगों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते निजी कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम की अपील की गई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 250 से ज्यादा सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई।

डॉ. मोनिका सिंह महावीर चौक मामले में दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग कर रही थीं। देर रात करीब 2 बजे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल भेजा।

श्रीचित्रगुप्त पीठ परिसर में 9 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी। राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से पांच हजार टन गुलाबी पत्थर मंगाए जाने की जानकारी। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम पहुंचकर मामले को लेकर बातचीत की।

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाहों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। बरेली में कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स को लेकर सतर्कता बढ़ाने को कहा गया।

युवक ने आत्महत्या से पहले पिता के मोबाइल नंबर पर तीन वॉट्सएप संदेश भेजे थे। हाईकोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को मामले में महत्वपूर्ण माना। धार कोर्ट के जमानत खारिज करने वाले आदेश को बरकरार रखा गया।

प्रशांत विहार कॉलोनी से सामने आया वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की। वीडियो में केले के गुच्छों को नाले के पानी में डुबोते हुए दिखने का दावा।

सनदियां-रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुई घटना, हमलावरों ने रास्ते में रोकी थी कार। हमले में डीपीओ राहुल कुमार समेत तीन कर्मियों को लगी चोटें। हॉकी और लाठी-डंडों से वार करने का आरोप, कार भी की गई क्षतिग्रस्त।