कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत से जुड़े मामले में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत नहीं दी जा सकती। पीड़िता ने दाखिल की अलग याचिका इसी बीच, उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक अलग याचिका दायर कर सेंगर की सजा के खिलाफ लंबित अपील में अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की अनुमति मांगी है। पीड़िता का कहना है कि कुछ नए तथ्य और दस्तावेज ऐसे हैं,…





लखनऊ–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में अंडरपास के पास गोरखपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे गिर गई और पलट गई। यह घटना रात लगभग तीन बजे हुई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बस में लगभग 55 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 20 लोगों के घायल होने की जानक…


