कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

श्रीनगर। दिल्ली के लाल किले के पास हुए आत्मघाती आतंकी हमले में शामिल डा. मुजफ्फर अहमद राथर को एनआइए की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उनके घर पर अदालत का नोटिस चिपकाया गया है, जिसमें उन्हें 28 जनवरी 2026 तक अदालत में पेश होने और अपना पक्ष रखने का अवसर देने का आदेश दिया गया है। डा. मुजफ्फर अहमद राथर अक्टूबर में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवतुल हिंद के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य है। इसी मॉड्यूल का हिस्सा रहे डा. उमर नबी ने 10 नवंबर को लाल किले के पास आत्मघाती हमला कि…

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरयू कछार क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैला रहे एक और भेड़िये को वन विभाग ने शनिवार देर शाम ढेर कर दिया। इसके साथ ही जिले में अब तक पांच भेड़ियों को मार गिराया जा चुका है। बीते तीन महीनों में भेड़ियों के हमलों में 10 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ था। शनिवार तड़के कैसरगंज तहसील की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-4 के मजरा जरूवा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब चार बजे एक भेड़िया घर में घुस आया और सो रही एक वर्षीय बच्च…

दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सबसे सख्त स्तर की पाबंदियां लागू कर दी हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए राजधानी में ग्रैप-1, 2 और 3 के साथ अब ग्रैप-4 के नियम भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आयोग के अनुसार, शनिवार को वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शाम चार बजे जहां दिल्ली का एक्यूआई 431 था, वहीं दो घंटे के भीतर यह बढ़कर 441 तक पहुंच गया। विशेषज्ञ…