कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

अमृतसर के थाना गेट हकीमां क्षेत्र के अंतर्गत अन्नगढ़ इलाके में शुक्रवार देर रात ज्योति स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण हुई बताई जा रही है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया। स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक प्रयासों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। इस हादसे में…



लखनऊ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए समाज के आर्थिक और राजनीतिक सहयोग की अपील की। मायावती ने कहा कि समाज में ऊंची जातियों का तबका राजनीतिक रूप से पहले से ही सशक्त है और वह अपने हितों को ध्यान में रखते हुए समय आने पर स्वतः बसपा से जुड़ जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ मिलकर अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए…