कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों के सामान और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के शोरूम और गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम और शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के चलते हालात लगातार बिगड़ते चले गए। देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। सूचना मिलन…

हापुड़: ब्रजघाट गंगा घाट पर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 70 वर्षीय वृद्धा को उसका बेटा गंगा स्नान के बहाने छोड़कर चला गया। रविवार शाम से बेटा यह कहकर गया था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आया। वृद्धा पूरी रात घाट पर भूखी-प्यासी बैठकर बेटे का इंतजार करती रहीं। सोमवार को स्थानीय लोगों ने वृद्धा को घाट के किनारे रोते हुए देखा तो तुरंत उनसे पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सं…





