कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


कोलकाता में शनिवार तड़के एक पुलिस कार्रवाई ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। शालबनी थाना और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय बलों के जवान भी तैनात रहे। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम देर रात करीब ढाई बजे आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने काफी देर तक संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर घर में प्रवेश के…

देहरादून। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के अचानक निधन से गहरे सदमे में हैं। शनिवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मनु ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। भारत के अनुभवी निशानेबाज और हाई-परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हृदय संबंधी…


मुजफ्फरनगर। जिले के गादला गांव में शुक्रवार देर शाम जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे गांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली। जानकारी के अनुसार, सरकारी तालाब और जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण के कारण पिछले करीब छह वर्षों से गांव में पानी की निकासी बाधित थी। बारिश के समय मुख्य रास्ते, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास की बस्तियां जल…
