मुजफ्फरनगर: सरकारी तालाब से हटाया अतिक्रमण, 6 साल बाद जलभराव से मिली राहत

HIGHLIGHTS
- जिले के गादला गांव में शुक्रवार देर शाम जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया।
- इस दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे गांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली।
- जानकारी के अनुसार, सरकारी तालाब और जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण के कारण पिछले करीब छह वर्षों से गांव में पानी की निकासी बाधित थी।
- बारिश के समय मुख्य रास्ते, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास की बस्तियां जल…
मुजफ्फरनगर। जिले के गादला गांव में शुक्रवार देर शाम जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे गांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली।
जानकारी के अनुसार, सरकारी तालाब और जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण के कारण पिछले करीब छह वर्षों से गांव में पानी की निकासी बाधित थी। बारिश के समय मुख्य रास्ते, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास की बस्तियां जलमग्न हो जाती थीं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि स्कूली बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे कई बार हादसे भी हुए। वहीं बुजुर्गों, बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई मामलों में मरीजों को चारपाई या ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता था।
लगातार शिकायतों और ग्रामीणों के दबाव के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम सदर, तहसीलदार, लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद दो बुलडोजर और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से अतिक्रमण हटाया गया और जल निकासी मार्ग को फिर से खोला गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गांव में वर्षों से रुका हुआ पानी निकलना शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि ग्रामीणों ने अन्य सार्वजनिक भूमि से भी अतिक्रमण हटाने और स्थायी समाधान की मांग की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.